फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध कॉलोनियों पर डीसी ने दिए सख्ती के निर्देश

Tue, 14 Apr 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी अपराजिता की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीटीपी कार्यालय सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीसी ने पुलिस और डीटीपी विभाग को निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाए।

बैठक में डीसी ने लंबित मामलों की विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीसी ने जिला नगर योजनाकार को निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नियमित कार्रवाई जारी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग या निर्माण को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई निरंतर और प्रभावी होनी चाहिए, ताकि लोग नियमों की अनदेखी न करें और जिले में सुनियोजित विकास को बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर डीटीपी प्रवीन कुमार ने बताया कि हाल ही में करनाल रोड पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुगर मिल के पास स्थित एक कॉलोनी में भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन कुछ स्थानों पर लोग दोबारा निर्माण शुरू कर देते हैं। इसी प्रकार पूंडरी, ढांड और कैथल क्षेत्र में नई अवैध कॉलोनियों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं, जिन पर आगामी दिनों में कार्रवाई की जाएगी।

डीसी अपराजिता ने कहा कि अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किए गए अवैध निर्माणों पर विशेष अभियान चलाने और संबंधित विभागों के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीएसपी गुरविंद्र सिंह, डीटीपी प्रवीन कुमार, एआईपीआरओ अमित कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें