फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में अवैध कॉलोनियों को जेसीबी से ढहाया

Sat, 25 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजस्व संपदा सीवन क्षेत्र में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने शुक्रवार को तोड़फोड़ अभियान चलाया। कार्रवाई एचडीआर एक्ट 1975 के प्रावधानों के तहत की गई।

जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय की टीम ने जिला प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। इस दौरान बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मुनीष कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। डीटीपी ने बताया कि राजस्व संपदा सीवन में करीब चार एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के विकसित होने की जानकारी मिली थी। जांच के बाद भू-स्वामियों को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने और अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेशों की अवहेलना की गई। इसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और वहां बनी मिट्टी की सड़कों और डीपीसी को प्रारंभिक चरण में ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीपी प्रवीण कुमार ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी कालोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण या कालोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें