कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के छात्र विहान ने जूडो में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। दसवीं के छात्र विहान ने ओपन सब जूनियर ट्रायल में 45 किलो वर्ग में अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
यह ट्रायल जेएफआई फेडरेशन द्वारा 18 अक्टूबर को असंध (करनाल) में आयोजित किया गया था। शारीरिक शिक्षक पवन शर्मा ने बताया कि विहान ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब वह 16 से 20 नवंबर तक हैदराबाद में होने वाली नेशनल जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विहान की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने उसे शुभकामनाएं दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरे वाला और प्रधान सरल शांत मंगल ने भी विहान का हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दी।