फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ी

Thu, 19 Mar 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मार्च 2026 कर दी है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यह तिथि विस्तार सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स को छोड़कर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों पर लागू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने इग्नू पोर्टल पर पंजीकरण तो कर लिया है, लेकिन अभी तक फीस जमा नहीं करवाई है, वे शीघ्र भुगतान कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। इग्नू कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा के लिए एक उपयुक्त मंच है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ उन्हें समान अवसर प्रदान करना है।

इग्नू दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। यहां की पढ़ाई पारंपरिक कक्षा पद्धति से अलग है और सेल्फ लर्निंग, स्टडी मटेरियल, काउंसलिंग सेशन, फेस-टू-फेस इंटरैक्शन तथा टेली कॉन्फ्रेंसिंग से कराई जाती है। डॉ. धर्मपाल ने बताया कि 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए इग्नू में अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ कॉमर्स, बैचलर ऑफ कॉमर्स इन अकाउंटेंसी एंड फाइनेंस, बैचलर ऑफ साइंस, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, बैचलर ऑफ आर्ट्स इन टूरिज्म स्टडीज और बैचलर ऑफ सोशल वर्क शामिल हैं। इसके अलावा विद्यार्थी इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशियोलॉजी और इंग्लिश जैसे विषयों में ऑनर्स पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन








उन्होंने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें