फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्लोगन राइटिंग, चार्ट मेकिंग में छाईं आईजी की छात्राएं

Sun, 12 Jan 2025 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी महिला कॉलेज की छात्राओं ने पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन और लीगल लिटरेसी सेल के तहत हुई राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में चार पुरस्कार जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर दयाल सिंह कॉलेज करनाल में पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन और लीगल लिटरेसी सैल के तहत यह प्रतियोगिता करवाई थी। इसमें कॉलेज की तीन छात्राओं ने स्लोगन लेखन और एक छात्रा ने चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा का हुनर दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता आयोजकों की ओर से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 600, 500 व 400 रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है। इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व लीगल लिटरेसी सेल से अलका गोयल व अरुणा उपस्थित रहीं।
ये रहीं विजेता
स्लोगन लेखन

सीमा ः प्रथम

गीता ः द्वितीय

शिवानी ः तृतीय

चार्ट मेकिंग

रवीना ः तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें