युवा जोनल महोत्सव की विजेता छात्राएं प्रबंधन समिति व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 49वें जोनल युवा महोत्सव में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संगीत की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
महाविद्यालय की छात्राओं ने 19 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर 13 में स्थान हासिल किए। इनमें नौ प्रतियोगिताओं में प्रथम, दो में द्वितीय और दो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को 22700 रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने तीन अलग-अलग एकल गायन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। आईजी कॉलेज की छात्राओं ने संगीत, वाद-विवाद और ललित कला की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
युवा जोनल महोत्सव की विजेता छात्राएं प्रबंधन समिति व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति