फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेड क्रॉस प्रशिक्षण में छाईं आईजी कॉलेज की छात्राएं

Thu, 27 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जाट कॉलेज कैथल में 17 से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में आई.जी. कॉलेज कैथल की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कैंप की गतिविधियाँ डॉ. बीरबल दलाल और मैडम पूजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

आईजी कॉलेज की छात्राएं- मंत्सा (बी.कॉम प्रथम वर्ष), पलक (बी.कॉम द्वितीय वर्ष), निशा, लक्ष्मी (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) और सेजल (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) परामर्शदाता अनीता के साथ इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं।
विज्ञापन


शिविर के दौरान छात्राओं को फर्स्ट एड, सीपीआर और आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार प्रदान करने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि कॉलेज का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा।
विज्ञापन


पलक (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं लक्ष्मी (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) ने ‘लकी स्टार’ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में कैथल की उपायुक्त आईएएस प्रीति ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनके उत्साह व सामाजिक सेवा की भावना की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें