फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज की छात्राओं ने दिया राष्ट्रनिर्माण का संदेश

Tue, 13 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की स्मृति में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भर भारत की सोच, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना रहा। महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों तथा एनएसएस और एनसीसी की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग दो किलोमीटर की दौड़ लगाई और स्वदेशी अपनाने व राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


दौड़ के उपरांत आयोजित सभा में शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों, स्वदेशी आंदोलन, आत्मनिर्भरता और युवा शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन से देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय आत्मसम्मान भी मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं से स्वस्थ शरीर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग से प्रो. शिल्पा, प्रो. मोनिका, डॉ. दीपा अत्री, प्रो. संगीता तथा कोच आशु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें