फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शोषण से बचना है तो कानून जानें ः अहमद

Thu, 08 Feb 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के कानून विभाग की ओर से कानूनी साक्षरता मिशन के तहत एक संगोष्ठी आयोजित की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि शोषण से बचना है तो कानून की जानकारी बहुत जरूरी है।

उन्होने कहा कि कानून के बारे में जानकारी होना आम व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसके अभाव में कोई भी व्यक्ति शोषण का शिकार हो सकता है। कार्यक्रम में कानूनी साक्षरता मिशन को सफल बनाने पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस विशेष व्याख्यान में जिला बार एसोसिएशन जींद के प्रधान एडवोकेट राकेश मलिक ने मुख्य वक्ता के रुप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर व्यक्ति को अपने मूलभूत अधिकारों के बारे में सही एवं स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। इसका प्रावधान हमारे संविधान में विशेषज्ञों की ओर से विशेष रूप से किया है और समता समानता व बंधुत्व का संदेश पूरी दुनिया को इसके माध्यम से दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कानून साक्षरता कार्यक्रम और भी ज्यादा तेज गति से चलाए जाने की जरूरत है, ताकि आम व्यक्ति को अपना विकास करने के लिए संविधान में जो प्रावधान किए गए हैं उनके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मंच संचालन डीन कॉमर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. रेखा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डाॅ. राजीव दहिया, डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर आरके गुप्ता, कानून विभाग के अध्यक्ष डॉ. विकास दीप कोहली सहायक प्राध्यापिका ऊषा, सरमीत कौर, मेघा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें