फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान पहचानपत्र नहीं तो योजनाओं का लाभ नहीं

Tue, 10 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। पंचायत भवन कौल में रेवेन्यू विभाग और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फार्मर आईडी बनवाने को लेकर किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें गांव के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर फार्मर आईडी से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने किसानों को सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ समय रहते उठाने का आह्वान किया।

सभा को संबोधित करते हुए पटवारी सोहन सिंह और एटीएम नरेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा फार्मर आईडी बनाने का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। इसके तहत कृषि विभाग के कार्यालयों और तहसील परिसरों में किसानों की आईडी निशुल्क बनाई जा रही है। इसके लिए किसान को केवल आधार कार्ड, जमीन से संबंधित दस्तावेज और पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक है। संबंधित कर्मचारी कुछ ही मिनटों में फार्मर आईडी तैयार कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी सोहन सिंह ने कहा कि भविष्य में किसान हित में चलाई जाने वाली सभी सरकारी योजनाएं फार्मर आईडी के माध्यम से ही लागू की जाएंगी।











ऐसे में इसका बनवाना अब अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं होगी, वे सरकार की कई लाभकारी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की बिक्री भी फार्मर आईडी के माध्यम से ही संभव होगी। इसलिए सभी किसानों को चाहिए कि वे समय रहते अपनी फार्मर आईडी बनवा लें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें