फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान नहीं किया तो होगा आंदोलन : स्वराज

Sat, 13 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ) ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता गुहला के खिलाफ डिवीजन स्तर पर दूसरे दिन भी गेट मीटिंग की। शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान संदीप सैनी ने की, जबकि संचालन यूनिट सचिव राकेश कुमार ने किया।

बैठक में राज्य नेता बलजिंदर सीड़ा और अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। राज्य उपप्रधान स्वराज सिंह ने संबोधन में कहा कि कार्यकारी अभियंता को कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया गया, लेकिन समाधान नहीं किया गया। मजबूरन संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो यह आंदोलन धरना-प्रदर्शन में बदल दिया जाएगा।

इस मौके पर धर्मवीर सिंह, सचिव अनुज पारस, सीवन सब-यूनिट प्रधान जसवीर सिंह, सचिव जोगिंदर सिंह, प्रदीप मोगा, संदीप गर्ग, नरेश कुमार, सुखदेव सिंह, राजीव, चांद राम, आत्मा राम, राजेश शर्मा, जसपाल, मनीराम और सतीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें