फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। यूथ एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कैथल की दो बेटियां कीर्ति ढुल व स्नेहा रविवार को जॉर्डन रवाना हुईं। यह प्रतियोगिता जार्डन में 27 फरवरी से 15 मार्च तक चलेगी। स्पर्धा में भारत से 13 महिला बॉक्सर भाग ले रही हैं, जिनमें से दो खिलाड़ी कैथल की हैं। खिलाड़ी कीर्ति ढुल 81 प्लस और स्नेहा 75 से 81 किलो भार वर्ग में भाग लेंगी। स्नेहा स्पर्धा में पहली बार भाग ले रही है और कीर्ति पहले भी इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। जार्डन जाने वाली भारत की टीम में चयन के लिए रोहतक में तीन से छह जनवरी को खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। देशभर से 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें से दस खिलाड़ी हरियाणा से हैं। बॉक्सिंग प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह और विक्रम ढुल ने बताया कि दोनों आरकेएसडी कॉलेज में बने बाक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र पर अभ्यास करती हैं। दोनों खिलाड़ी पहले भी कई बार जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें