फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पैर वालों ने फुटबाल खेला तो बिना हाथ वालों ने चलाई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल की ओर से आयोजित दो दिवसीय कृत्रिम अंग वितरण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। इसमें कई दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों की सौगात मिली। संस्था ने दिव्यांगों को अंग दिए तो उनके अरमानों को पंख लग गए। जिस दिव्यांग के पैर नहीं थे, उसने फुटबाल खेलकर, जिसके हाथ नहीं थे, उसने बाइक चलाकर दिखाई तो लोग दंग रह गए। उदय भान ने कृत्रिम हाथ से साइकिल चलाकर सब को चकित कर दिया। राजेंद्र ने बाइक चलाकर वाहवाही लूटी। दो दिव्यांग बंधुओं ने कृत्रिम पैरों के साथ फुटबॉल खेल कर दिखाया। कुछ दिव्यांगों ने कृत्रिम हाथ से बैडमिंटन खेल कर, पानी की बोतल हाथ में लेकर एवं अन्य गतिविधियां कीं। दिव्यांग बंधुओं द्वारा कृत्रिम अंगों के सहायता से सामान्य क्रियाएं करते हुए देखकर अतिथियों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। यह समारोह आरकेएसडी कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट एवं आरकेएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन साकेत मंगल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज कुमार और उनके भाई एवं कोच राजेश कुमार ने भाग लिया। आरवीएस एवं आरकेएसडी कॉलेज के सचिव पंकज बंसल एवं प्रमुख समाजसेवी एलएम बिंदलिश, डॉ. बीडी गुप्ता, अनिल गोयल, डॉ. नलिन शर्मा, डॉ. देवेंद्र पंवार सहित शहर के विभिन्न संस्थाओं से आए हुए प्रधान और इनरव्हील क्लब की जिला चेयरमैन गुरप्रीत कौर सहित उनकी लगभग छह शाखाओं के प्रधान एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल के सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने मंच का संचालन किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। शाखा कैथल के संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने मुख्य अतिथि साकेत मंगल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें संस्थान द्वारा किए जा रहे। शाखा संरक्षक सतपाल मंगला ने बताया कि पिछले सात वर्षों से की जा रही सेवा की जानकारी दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार बॉक्सर ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस मौके पर सहसंयोजक दुर्गा प्रसाद एवं सेवा प्रचारक राजेश गुप्ता, विनीत, ज्ञानचंद भल्ला, ईश्वर गोयल, संजय शर्मा, वैभव, सुमित, सुनील गुप्ता, कमल गर्ग, डॉ राजेश गर्ग, सोनू बंसल, सुरेश मित्तल मुकेश गर्ग, प्रमोद गोयल, पवन व अशोक मंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें