फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूट की वारदात नहीं रुकी तो नपेंगे एसएचओ : ममता

विज्ञापन
If the chain robbery does not stop, then the SHO will be appointed: Mamta - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल ममता सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम पुलिस लाइन कैथल में अपराध समीक्षा की।
विज्ञापन

जिसके दौरान लंबित चल रहे मामलों की प्रगति रिपोर्ट हासिल करके आईजी ने जिला के सभी डीएसपी और थाना प्रबंधकों को उचित दिशा-निर्देश दिए। वे अपने क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त को पूर्ण जागरूकता और प्रभावशाली तरीके से करें। आईजी ने सभी थाना प्रबंधकों को क्षेत्र में चोरी और चेन स्नैचिंग की वारदात पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए। वारदात न रुकने पर थाना प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। एसपी लोकेंद्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, डीएसपी गुहला किशोरी लाल, डीएसपी कैथल रविंद्र सांगवान, डीएसपी कलायत सुनील कुमार, डीएसपी सीएडब्ल्यू विवेक चौधरी, डीएसपी एईसी दलीप सिंह, डीएसपी/थाना प्रबंधक तितरम अभिमन्यू तथा जिला के सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें