फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: काश! सच हो बारिश का पूर्वानुमान

Wed, 24 Jul 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मंगलवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान सुबह से ही आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हो पाई। इसके चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया। लोगों का कहना है कि काश! मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो और बारिश हो जाए तो गर्मी और उमस से राहत मिल सके।

गौरतलब है कि पिछले करीब 10 दिन से मौसम में बदलाव के तहत आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इस कारण लोग गर्मी के कारण पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह के समय आसमान मे बादल छाए रहे । लेकिन दोपहर से शाम तक बारिश नहीं हुई । उधर,अधिकतम तापमान 35.1 और तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान साढ़े चार किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रतिदिन मौसम में बदलाव हो रहा हैं। बताया कि सुबह के समय आसमान मे बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि बरिश नहीं हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है। गर्मी अधिक होने से खेतों में लगी फल व सब्जियां खराब हो रहीं हैं। पूर्वानुमान अनुसार वीरवार को बारिश होने की संभावना बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें