फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आधार, अंगूठे का निशान अपडेट तो मिलेगा राशन

Sun, 24 Mar 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जिले के राशन कार्ड धारकों से राशन कार्ड में शामिल परिवार के सदस्यों का डाटा अपडेट करवाया जा रहा है। इसके तहत कार्ड धारकों और उसके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड नंबर और अंगूठे के निशान मशीनों के जरिये अपडेट करवाए जा रहे हैं। अगर कार्ड में शामिल परिवार के किसी सदस्य का आधार नंबर व अंगूठे का निशान अपडेट न हुआ तो उसके नाम से परिवार को मिलने वाला राशन बंद हो जाएगा।

ऐसे में अधिकारी कार्ड धारकों से जल्द से जल्द डाटा अपडेट करवाने के लिए कह रहे हैं, ताकि किसी भी सदस्य का राशन बंद न हो। विभाग के निर्देशों के अनुसार कार्ड धारक अपने परिवार के सदस्यों को लेकर संबंधित क्षेत्र के डिपो में पहुंच रहे हैं। ऐसे में डिपो के बाहर डाटा अपडेट करवाने वालों की कतारें लगी रहती हैं। ये कतारें सुबह से लेकर शाम तक देखी जा सकती हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी डिपो में उपभोक्ताओं से यह डाटा अपडेट करवाया जा रहा है। कार्ड धारकों के परिवार के जो सदस्य किसी काम से गांव या शहर से बाहर रहते हैं, परिवार उन्हें भी फोन के जरिये सूचना देकर घर बुला रहे हैं, क्योंकि आधार नंबर के साथ-साथ अंगूठे के निशान अपडेट करवाना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में हैं करीब दो लाख बीपीएल कार्ड धारक हैं। इन्हीं कार्ड धारकों लाभार्थी परिवार के सदस्यों की विभाग की ओर से छंटनी जा रही है। क्योंकि परिवार पहचान पत्र के लाभार्थियों की संख्या लगातार घटती और बढ़ती है। इसी बीच ही विभाग ने आधार नंबर और अंगूठे के निशान अपडेट करवाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत ही यह अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से समय के अनुसार यह डाटा अपडेट करवाया जाता है। बीते कई दिनों से यह कार्य लगातार जारी है। उपभोक्ताओं के आधार नंबर और अंगूठे के निशान अपडेट किए जा रहे हैं।

निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें