फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत के ग्यारह रुद्री मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के ग्यारह रुद्री मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ। पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि समस्त नगरवासियों की और से मंदिर में राम दरबार व मां भद्रकाली के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए शनिवार से 13 दिसंबर तक पाठ पूजा व मंत्र जाप का आयोजन शुरू हो गया है।

श्री विग्रहों का हर रोज दूध, दही, फल, वस्त्र, अन्न, धन आदी में अलग अलग अधिवास किया जाएगा। 12 दिसंबर को मूर्तियों की कलश यात्रा के साथ नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। 13 दिसंबर को हवन यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठा होगी और उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा होने तक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हर रोज मंत्र जाप किया जाएगा और नित्य हवन का आयोजन होगा। पंडित लोकेश शर्मा, रणबीर शास्त्री ने बताया कि किसी समय यह स्थान साधु-संतों का डेरा होता था जिसे आसण कहा जाता था। सैकड़ों सालों से साधु-संत यहां रह कर भजन कीर्तन करते थे। करीब 40 वर्ष पूर्व बाबा बोलिया के शरीर छोड़ देने के बाद यह स्थान सुनसान होकर रह गया और झाड़ फूस के घने जंगल में बदल गया।

नगरवासियों ने संत स्थान दुर्दशा देख कर इसे साफ करने का बीड़ा उठाया। सफाई के दौरान श्रद्धालुओं को ग्यारह रुद्री शिवलिंग मिला। ग्यारह रुद्री श्री विग्रह देख कर लोगों के मन में आस्था उमड़ी और उसे इसी स्थान पर स्थापित कर मंदिर का निर्माण करवाया गया।

इस समय में मंदिर में ग्यारह रुद्री शिव, मां दुर्गा, राधा कृष्ण व हनुमान जी की मूर्तियां हैं। अब मां भद्रकाली व राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही हैै।
विज्ञापन


लोकेश शर्मा ने बताया कि सावन मास में तो इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। दोनों ही अवसरों पर मंदिर में कांवड चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सात दिनों तक चलने वाले मंत्र जाप व धार्मिक अनुष्ठान में पंडित विशाल शांडिल्य, लोकेश शर्मा, रणबीर शास्त्री, दयानंद शर्मा, गोपाल शर्मा, शशि निर्मल, प्रदीप वशिष्ठ व अशोक शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें