फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

विज्ञापन
पिहेवा चौंक से दृश्य
विज्ञापन
कैथल। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह धूप निकलने के बावजूद शीतलहर का प्रकोप दिनभर बना रहा। हाल ही में हुई बारिश के बाद ठंड में एक बार फिर इजाफा दर्ज किया गया है। ठंडी हवाओं के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली और यह मात्र 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और शाम के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई।
आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया। दिनभर आसमान साफ रहा और धूप भी निकली, लेकिन वह ठंड को कम करने में बेअसर साबित हुई। कृषि विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम फसलों के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि तापमान में आई गिरावट और पर्याप्त नमी से गेहूं, सरसों सहित रबी की फसलों को लाभ मिलेगा। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो इस बार पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। वही़, किसानों को फसलों में पानी देने कि जरूरत नहीं पडेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी हवाओं के बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें