कलायत, कैथल। कलायत के कई गांवों में वीरवार को कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने गठबंधन के नेताओं की ओर से भाजपा के साथ जाने के बयान पर पलटवार किया है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि देश में 545 में से 544 सांसद भी भाजपा के साथ चले गए तो भी वे भाजपा का साथ नहीं देंगे।
चौटाला ने कहा कि भाजपा के नेताओं के पास जवाब नहीं है कि उन्होंने पिछले 10 साल में क्या किया है। वे केवल मोदी की गारंटी पर ही वोट मांग रहे हैं परंतु मोदी की गारंटी अब तक फेल हुई है। उन्होंने बड़े वादे किए, लेकिन उन पूरा नहीं कर पाए। इसमें 15 लाख रुपये खाते में आना का था परंतु एक रुपया भी नहीं आया। नौकरी न मिलने के कारण युवा विदेश जाने को मजबूर हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, मास्टर धर्मपाल, जिलाध्यक्ष राजा राम, जिला पार्षद दीप बालू, मोनी बालू आदि मौजूद थे।