फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी में आज तक सीएम बनने की कोई इच्छा नहीं रखी : विज

Mon, 17 Nov 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मैंने कभी जिंदगी में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं रखी। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करता हूं। वह सात बार के विधायक हैं और सबसे वरिष्ठ हैं। ये विचार परिवहन मंत्री अनिल विज ने कैथल में व्यक्त किए। इसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा। हर बार जब चुनाव होते हैं तो जीत के बाद सारे विधायक दिल्ली जाते हैं, लेकिन वह कभी नहीं गए। वह जनता की सेवा करने में विश्वास रखते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पद का मोह नहीं है। वीडियो में मंत्री कहते हुए दिख रहे हैं कि कोई मंत्री पद लेने के लिए दिल्ली जाता है, तो कोई विभाग के लिए। वे आज तक इस संबंध में कभी दिल्ली नहीं गए। जब मुख्यमंत्री का पद तय हो रहा था, तब भी वे अंबाला कैंट में जनता के बीच थे। यह निर्णय पार्टी के स्तर पर ही लिया गया कि किसको सीएम बनाया जाना है। वे जिस पार्टी के सदस्य हैं, उस पार्टी में उनको यही सिखाया गया है। उन्होंने कहा कि जब वह राजनीति में आए थे तभी से उनको यही सिखाया गया है। अब इसे बदला नहीं जा सकता। वे तो उसी नीति पर चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे। जानकारी के अनुसार हाल ही में मंत्री विज कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी आए थे और जनता की शिकायतों का निवारण किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें