कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। बैंकिंग धोखाधड़ी, यूपीआई फिशिंग, फेक लिंक और अन्य ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर क्राइम की घटना होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की शिकायत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा वेबसाइट और 1930 साइबर हेल्पलाइन उपलब्ध करवाई गई है, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने वित्तीय और व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में देरी किए बिना इसकी शिकायत करें। संवाद