फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ‘देसां म्है देस रै भारत, भारत म्है हरियाणा...’

Tue, 03 Oct 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। फल्गु तीर्थ पर आयोजित लोक कला महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को लोक कला संध्या में राष्ट्रपति से सम्मानित व अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार महाबीर गुड्डू ने देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर युवा कलाकार नितीश ने ‘देसां म्है देस रै भारत, भारत म्है हरियाणा...’ हरियाणवी गीत पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इस पर जमकर तालियां बजीं।

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एवं फल्गु मंदिर सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में फल्गु तीर्थ पर तीन दिवसीय लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन हरियाणवी लोक गायन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग दिल्ली के संयुक्त सचिव डॉ. जीएस
विज्ञापन


चौहान व हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल के अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुड्डू ने किया। विशिष्ट अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय पंचकूला के प्रिसिंपल रूप चंद रहे। अतिथियों और लोक कलाकारों का स्वागत आयोजक समिति की ओर से फूल मालाएं, वस्त्र और स्मृति चिह्न से किया गया।

लोककला संध्या की शुरुआत कैथल से आए जोगी-जंगम समूह ने राजकुमार के नेतृत्व में गणेश स्तुति, शिव स्तुति और बम लहरी की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। जोगी जंगम समूह के बाद युवा कलाकार नितीश ने ‘देसां म्है देस रै भारत, भारत म्है हरियाणा...’ हरियाणवी गीत पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। पानीपत से आए बीन दल ने हरपाल नाथ के

संचालन में बीन कला वादन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हरपाल नाथ और उनके दल की प्रस्तुति से आनंदित होकर दर्शक नाचने लगे।

दर्शकों को आग्रह पर कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रपति सम्मानित अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार महाबीर गुड्डू ने भक्ति रस और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। उनकी ‘तू राजा की राजदुलारी मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं...’ और राजा नाहर सिंह पर दी प्रस्तुति का दर्शकों ने खूब आनंद लिया और हाथ उठाकर कई बार तालियां बजाई। महाबीर गुड्डू के बाद हांसी से आए सारंगी वादकों ने सतबीर के नेतृत्व में अनेक रागनियों की प्रस्तुति दी। इसमें पंडित मांगेराम की रचना भरण गई थी नीर राम की सूं की प्रस्तुति पर दर्शकों तालियां बजाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. जीएस चौहान ने फल्गु लोक कला उत्सव का हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत आयोजन के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एवं फल्गु मंदिर सुधार समिति का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए दिनेश शर्मा ने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें