जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी की गोलियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे हेपेटाइटिस-सी के रोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोगों को इस बीमारी के इलाज के लिए अब रोहतक नहीं जाना पड़ेगा। सरकार द्वारा प्रत्येक जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी की गोलियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। अभी तक इस बीमारी के लिए गोलियां नहीं दी जा रही थी। टीकों के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। जिस पर सामान्य वर्ग के मरीजों का अभी भी 40 से 50 हजार रुपये खर्च आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य वर्ग के लोगों को भी निशुल्क इलाज देने के लिए फाइल तैयार की है। जिस पर शीघ्र ही फैसला हो सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अमर उजाला से कहा कि हेपेटाइटिस-सी बीमारी को लेकर सरकार पूरी तरह से सचेत है। अब इस बीमारी का इलाज जिलास्तर पर होगा। इसके लिए जिलास्तर पर गोलियां भेजी जाएंगी। इसके अलावा बीमारी के टेस्ट करवाने के लिए जिन लोगों को रोहतक पीजीआई जाना पड़ता है उनके लिए भी राहत दी जा रही है। ऐसे मरीजों के सैंपल अब जिलास्तर पर ही लिए जाएंगे। बाद में इनको जांच के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी तक कुछ वर्गों को ही इस बीमारी का निशुल्क इलाज दिया जा रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य वर्ग सहित सभी को समान रूप से निशुल्क इलाज देने संबंधी फाइल तैयार की है। जिसे शीघ्र ही मंजूरी मिल जाती है तो सभी वर्गों के लोगों का इस बीमारी का निशुल्क इलाज किया जाएगा।
कई जिले हैं चपेट में