फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाड़ला की सरपंच के पति पर झगड़े को केस दर्ज, गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव पाड़ला की सरपंच के पति देव कुमार सहित एक अन्य युवक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में माता गेट निवासी आदित्य शर्मा ने कहा कि रजत शर्मा व देव राणा निवासी गांव पाड़ला ने रात को उससे झगड़ा किया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

इस दौरान आरोपियों ने कहा कि हम जाट हैं, तुम्हें मजा चखाते हैं। इस दौरान लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 323, 427, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं सुबह शिकायतकर्ता आदित्य शर्मा निवासी माता गेट कैथल ने लघु सचिवालय के निकट मीडिया को दिए बयान में कहा कि झगड़ा जरूर हुआ था, लेकिन इन व्यक्तियों ने उन्हें ये नहीं कहा था कि हम जाट हैं, बल्कि उन्होंने गलती मानते हुए गाड़ी के नुकसान की भरपाई करने की बात कही थी और हमने पुलिस को भी इस बारे मौखिक तौर पर बता दिया था।
विज्ञापन


वहीं,सचिवालय में इकट्ठे हुए सुरेश गर्ग, रॉकी मित्तल, धर्मबीर सैनी, राजीव राणा, रोहताश राणा, अनिल सैनी, अरुण बात्ता, अभिजीत जोशी व अन्य ने कहा कि पुलिस अब झूठे मामले दर्ज कर लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश में लगी हुई है। देव कुमार की गाड़ी पर भाजपा जिला सचिव व सांसद राजकुमार सैनी की फोटो लगी हुई थी, इसी कारण पुलिस ने उसे समझौता होने के बावजूद झूठा फंसाया है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें