फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीएम के पास पहुंची जाट आरक्षण आंदोलन की वीडियो क्लिप

Sat, 27 Feb 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के आदेशानुसार उपद्रव की वीडियो एवं फुटेज को लेकर लोग प्रशासन को जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। कैथल में सीटीएम के पास करीब 15 से 20 वीडियो क्लिपिंग पहुंच गई हैं। जिसमें से काफी संख्या में कैथल की भी हैं। हालांकि इनकी जगह एवं अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उधर, सोमवार तक जिले में नुकसान के आंकलन के लिए बनाई गई तीन कमेटियों की रिपोर्ट फाइनल हो सकती है। इसके बाद पीड़ितों को 25 प्रतिशत मुआवजा राशि देने का रास्ता साफ हो पाएगा।
विज्ञापन


कैथल में सरकार के आदेशानुसार सीटीएम का मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया गया है। जिस पर लोगों से उपद्रव के समय के यदि कोई वीडियो फुटेज या क्लिपिंग है, तो उसे भेजने के लिए कहा गया है। लोगों ने इस नंबर पर काफी संख्या में वीडियो फुटेज एवं क्लिपिंग भेज भी दी हैं। सीटीएम नवीन आहुजा ने कहा कि 15-20 वीडियो क्लिपिंग आई हैं। लेकिन इसमें काफी तो कैथल जिले से बाहर की भी हैं।

कैथल में हुए उपद्रव की भी हैं। वहीं पद्मा सिटी मॉल की भी दो वीडियो हैं। कई वीडियो में जगह की जानकारी नहीं है। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। लोगों से जगह भी पूछी है। इन सभी क्लिपिंग को एसपी कैथल को मुहैया करवाया जाएगा। ताकि इन पर छानबीन के बाद कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन


25 प्रतिशत मुआवजा राशि के लिए सरकार ने मांगी जानकारी
दूसरी ओर प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने शीघ्र ही अधिकारियों से जिले में हुए उपद्रव के लिए 25 प्रतिशत नुकसान की राशि बताने को कहा है। कैथल में तीन कमेटियों द्वारा नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि सोमवार तक यह रिपोर्ट फाइनल हो जाएगी। इसके बाद पीड़ितों को 25 प्रतिशत मुआवजा राशि दिए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें