कैथल। कैथल क्षेत्र के गांव की एक बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना महिला पुलिस की लेडी एचसी सुनीता ने पीड़िता के पति जयपाल, सास शकुंतला व ससुर दलबीर सभी निवासी गांव डाहोला जिला जींद को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता की शादी सात जुलाई 2014 को जयपाल के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवारजनों ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुरालजन उस दान दहेज से खुश नहीं थे। दहेज के लिए ससुराल में उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद