फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में सीवन थाना पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जिला पटियाला निवासी हरविंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 25 अक्तूबर 2021 को हरविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी में परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सीवन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें