फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आतिशबाजी पर विवाद, घर में घुसकर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव बाऊपुर में दीपावली की रात आतिशबाजी की चिंगारी पड़ोसियों के घर की तरफ जाने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इस पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में पिता, बेटा और चाचा घायल हो गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुखपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह डाकघर राजला, जिला पटियाला में सहायक पोस्टमैन है। आठ नवंबर की रात करीब नौ बजे वह परिवार के साथ मकान की छत पर आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रकाश, श्रीधर और अमृत लाल ने आतिशबाजी की चिंगारी उनके घर की तरफ आने की बात कहकर गाली-ग्लौज शुरू कर दी। परिवार ने त्योहार का हवाला देते हुए उन्हें गाली न देने के लिए कहा।
आरोप है कि इसके बाद प्रकाश, श्रीधर, अमृत लाल, दीपु, मोहित, नितिन, गोपी, गुरमीत, अनीता, बबली, संतोष और मुस्कान सहित छह-सात अन्य लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गेट खोलकर घर में प्रवेश किया और परिवार पर हमला कर दिया। सुखपाल के अनुसार, अमृत लाल ने उसके पिता बलदेव सिंह के सिर पर डंडे से वार किया, जबकि दीपु ने लोहे की रॉड मारी। श्रीधर, नितिन और गोपी ने उसके साथ डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर चाचा हरविंद्र सिंह बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर जाते समय दोबारा कहासुनी होने पर जान से मारने की धमकी देकर गए।
विज्ञापन


पिता के सिर में मिले दो फ्रैक्चर, पटियाला रेफर
घटना के बाद तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल गुहला ले जाया गया। चिकित्सकों ने बलदेव सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल ले गए। वहां सीटी स्कैन में उनके सिर में दो फ्रैक्चर मिले। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, सुखपाल की एमएलआर में तीन, बलदेव सिंह की एक और हरविंद्र सिंह की दो चोटें दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार, दूसरे पक्ष के अमृत लाल, गुरमीत और मुस्कान भी झगड़े में घायल हुए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी हरदीप ने बताया कि सुखपाल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चीका थाना पुलिस ने 12 नामजद सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें