फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक काॅलोनी निवासी विवाहिता को दहेज के लिए पीटने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में पति डिफेंस काॅलोनी अंबाला कैंट निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 8 सितंबर 2023 को अजय के साथ हुई थी।
शिकायतकर्ता के परिवार की ओर से उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन ने दहेज की मांग की। शिकायत पर थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें