फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हत्यारोपी पति पहले ही लिख चुका था सुसाइड नोट, जेब में लेकर घूमता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की वाल्मीकि बस्ती में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने मामले में पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी अरुण हत्या से कई दिन पहले अपने लिए सुसाइड नोट लिख चुका था और अपनी जेब में लेकर घूमता रहा। हत्या वाली रात उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। अपनी बाजू पर ब्लेड और सुए से वार किए इसके निशान भी उसकी बाजू पर मिले हैं। हालांकि वह आत्महत्या की हिम्मत नहीं जुटा पाया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसने शालू के साथ लव मैरिज की थी। शुरुआत में उनकी आपस में जान पहचान हो गई थी लेकिन बाद में उन्होंने अपने परिवार को प्रेम प्रसंग के बारे में बता दिया था। इस पर दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी हो गई थी। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता था लेकिन उसे उसके चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते विवाद होता था और वह बार-बार मायके चली जाती थी।
विज्ञापन


अन्य की नहीं मिली भूमिका
आरोपी अरुण के अलावा मृतका के परिजनों ने एफआईआर में जिन तीन अन्य लोगों के नाम लिखवाए थे, उनकी हत्या में भूमिका नहीं पाई गई। वहीं 3 साल पहले अरुण ने पड़ोस के एक मकान में एक चोरी की थी, जिस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया था। आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था और पत्नी की हत्या करने के बाद अब फिर से जेल में पहुंच गया है। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि आरोपी ने उपरोक्त बातें पूछताछ के दौरान कबूल की हैं। उसने उस्तरे से नसें काटने का प्रयास किया और स्वयं की बाजुओं पर सुए भी मारे हुए थे। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें