फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसपीजसी कमेटी की प्रधानगी मामला: कैथल में हुई जीते हुए उम्मीदवारों की बैठक, नए बने अकाल पंथक का दावा

Tue, 28 Jan 2025 06:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

साहूवाला ने अपील करते हुए कहा कि जीत दर्ज करने वाले सभी सदस्य एक साथ आकर गुरु घरों की सेवा करें। साथ आने के बाद वे सिख समाज की आवाज उठाने और गुरुघरों की सेवा करने की दिशा में कार्य करें।
विज्ञापन
कैथल में हुई बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक के चुनाव संपन्न होने के बाद कमेटी का नया प्रधान बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के अंबाला रोड स्थित एक निजी पैलेस में प्रबंधक कमेटी के चुनाव में आजाद प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ने के बाद जीत दर्ज करने वाले सदस्यों ने गुप्त बैठक की।

विज्ञापन


यह बैठक लगातार पांच घंटे तक जारी रही, लेकिन इस बैठक में भी कमेटी के प्रधान पद के चयन को लेकर बात नहीं बन पाई। हालांकि बैठक में हिस्सा लेने वाले सदस्यों ने दावा किया कि उनकी ओर से बनाए गए अकाल पंथक मोर्चा में 25 सदस्य हैं। वहीं, इस बैठक में 19 सदस्य शामिल हुए थे। बता दें कि इससे पहले सिरसा में भी इन सदस्यों ने बैठक की थी। इस बैठक में भी नया प्रधान बनाने पर विचार विमर्श किया गया था।

विज्ञापन


इस बैठक के बाद सदस्य प्रकाश सिंह साहूवाला ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि इस बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा की गई। कहा कि उनके पास 25 सदस्य हैं और उनका परिवार पूरा हो गया है। उन्होंने अन्य दलों से भी जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को भी एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


साहूवाला ने अपील करते हुए कहा कि जीत दर्ज करने वाले सभी सदस्य एक साथ आकर गुरु घरों की सेवा करें। साथ आने के बाद वे सिख समाज की आवाज उठाने और गुरुघरों की सेवा करने की दिशा में कार्य करें। यह भी कहा कि जो सदस्य उनके साथ आए। वह इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वे अपनी गले की तख्ती यानि दूसरे दलों का टैग उतारकर उनके साथ आए। बताया कि जो अकाल पंथ दल बना है, उसमें सभी सदस्य साथ आएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें