फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्म हवाओं ने किया बेहाल, सुबह ही चढ़ जाता पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जून में गर्मी लगातार सता रही है। पारा सुबह ही चढ़ जाता है। गर्म हवाओं ने भी लोगों को बेहाल किया है। पिछले तीन दिन से अधिक गर्मी हो रही है। अब लोगों के लिए ठंडे पेय पदार्थ ही गर्मी का सहारा बने हैं।
सात जून से अब तक तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना है, जो मंगलवार को 42 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब जून के बचे हुए महीने में लू चलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 15 जून से अगले दो दिन के लिए बारिश की संभावना भी है। इस मौसम में सब्जियों की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच दोपहर के समय बाजार बिल्कुल सुनसान रहते हैं। गर्मी से बचने के लिए एक तरफ जहां छाता का प्रयोग करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ से लोग गर्मी से बचने के लिए छाता का प्रयोग कर रहे हैं। डॉक्टर आरडी चावला ने बताया कि इस भीषण गर्मी के समय में बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। शाम के समय ही बाजार में जाएं।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 15 जून से आगामी दो दिन तक बरसात की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद जून माह के अंत तक गर्मी ऐसे ही होगी। इसलिए सब्जियों की फसल में निरंतर पानी देते रहे। ऐसा करने से सब्जियों की फसल को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें