फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाईटेंशन लाइनों की ‘टेंशन’ से मुक्ति मिलने की उम्मीद

Mon, 30 Oct 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर की कई रिहायशी कॉलोनियों में परेशानी का सबब बनी हाईटेंशन लाइनों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इन हाइटेंशन लाइनों को हटाने के लिए अब बिजली निगम ने सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। इसमें शहर की कई कॉलोनियों से गुजर रही 11 किलोवाट की लाइनें शामिल हैं। यदि सरकार ने निगम का यह प्रस्ताव पास किया तो जल्द ही इन कॉलोनियों में लोगों को घरों की छतों से गुजर रही लाइनों की समस्या से राहत मिलेगी।
इसके लिए निगम ने कागजी कार्यवाही काफी समय पहले ही शुरू कर दी थी। अब निगम ने उन कॉलोनियों की जानकारी सरकार के पास भेजी है, जहां पर काफी अधिक क्षेत्र में हाइटेंशन लाइनें लोगों के छतों से गुजर रही हैं। इस बार भेजे गए प्रस्ताव में निगम के अधिकारियों ने हाइटेंशन लाइनों के कारण हुए हादसों का हवाला दिया है। निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि सरकार इस प्रस्ताव को जल्द मंजूर करेगी और हाइटेंशन लाइन की समस्या से लोगों को राहत प्रदान करेगी।
विज्ञापन


इन हाइटेंशन लाइनों के कारण कई कॉलोनियों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, कई हादसे भी लोगों के साथ हो चुके हैं। ऐसे में इन लाइनों की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हो चुके हैं और कई मौतें भी हुई इैं। हाइवोल्टेज लाइनों के कारण पिछले पांच साल में सात से अधिक मौतें हो चुकी हैं। वर्ष 2019 में भी करनाल रोड पर एक कार्यालय में बैनर लगाते समय दो युवा हाइटेंशन लाइनों की चपेट में आए थे। इस कारण उनकी मौत हो गई थी। इसके साथ ही इसी वर्ष जिला नागरिक अस्पताल में सामने बनी जनकपुरी कॉलोनी में भी युवक की मौत हो गई थी।

यहां है हाइटेंशन लाइनों की समस्या
शहर में इस समय करनाल रोड, कुरुक्षेत्र रोड, मायापुरी कॉलोनी, प्यौदा रोड, सेक्टर 18 में देवीगढ़ गांव की तरफ, खुराना रोड पर सुभाष नगर, बलराज नगर, जींद रोड सहित अन्य कई रिहायशी कॉलोनियों में इन हाइटेंशन लाइनों की समस्या है। इस समस्या का पिछले लंबे समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। यदि अब हाइटेंशन लाइनें दूसरी जगह बदली जाती हैं तो यहां पर रह रहे लोगों के सामने इनसे होने वाले हादसों का भय कम होगा।
विज्ञापन

सरकार ने हाइटेंशन लाइनें हटाने की दिशा में निगम से रिहायशी कॉलोनियों से गुजर रहे हाइटेंशन लाइनों की जानकारी मांगी थी। यह जानकारी सरकार को दे दी गई है। इसके तहत सरकार को हाइटेंशन लाइनें हटाने के लिए प्रस्ताव भी भेजा है। यदि सरकार इस प्रस्ताव को पास करती है तो शहर में रिहायशी कॉलोनियों में लाइनों की जगह बदलने की दिशा में कार्य किया जाएगा। - मनीष कुमार, एक्सईएन उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें