फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तर पर प्रथम रहीं छात्राओं का सम्मान

Tue, 30 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। पंजाबी भाषा में भाषण प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम रही दाबा स्कूल की छात्रा गगनदीप कौर व चरणजीत कौर को आज स्कूल प्रशासन की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कोचर ने बताया कि विद्यालय की दोनों छात्राओं ने दाबा स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। पंजाबी प्रवक्ता हरजिंदर सिंह ने भी दोनों छात्राओं को अपनी तरफ से 1100-1100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इन दोनो छात्राओं ने स्कूल व अपने नाम के साथ साथ पंजाबी भाषा सम्मान बढ़ाया है। हरजिंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कोचर 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें