कैथल। राजकीय आईटीआई में सोमवार को आयोजित प्रधानमंत्री अप्रेंटिस एवं रोजगार मेले में करीब 320 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 203 का चयन हुआ। मेले का शुभारंभ आईएमसी ऑफ आईटीआई के चेयरमैन व प्रसिद्ध उद्योगपति नरिंद्र मिगलानी ने किया। उनके पहुंचने पर जिला नोडल अधिकारी एवं आईटीआई के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें यूनो मिंडा बावल (रेवाड़ी), यूरो मिंडा खरखोदा (सोनीपत), हीरो मोटो कॉर्प नीमवाला (राजस्थान), वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बड्डी (हिमाचल प्रदेश), महालक्ष्मी पॉलीमर्स इंडिया (कैथल), एकांश मोटर (कैथल), जीएलएस फिल्म्स (बिलासपुर), सात्विक सोलर प्रा. लि. (अंबाला), उम्दा यूटिलिटी प्रा. लि. (फरीदाबाद) आदि शामिल रहे। संवाद