फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल किट देकर खिलाड़ियों को दिया सम्मान

Sat, 07 Sep 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडोर स्टेडियम में यमुनानगर के समाजसेवी विनोद देसवाल और साहिल मनचंदा ने राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में जिले के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान 25 पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल किट देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि खिलाडि़यों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी स्कूल नेशनल में पदक जीतकर आएंगे, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर जूडो कोच जोगिंद्र, अनिल कुमार, संदीप डीपी, अशोक प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, बॉक्सिंग कोच गुरमीत, मनोज डीपी, रमेश सौदा, ऋषिपाल, मधु शर्मा, विक्रम ,संदीप इंसा और इंदिरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन


रोहतक में खो-खो टीम के लिए ट्रायल कल
कैथल। हरियाणा राज्य सब जूनियर खो-खो टीम (लड़के व लड़कियाें ) का चयन रविवार को रोहतक के वैश्य कॉलेज में होगा।

यह जानकारी खो-खो फैडरेशन ऑफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव सदस्य व हरियाणा खो-खो टीम के चयन समिति के का ऑडिनेटर बृषभान एडवोकेट ने दी है। उन्होंने बताया कि चयनित टीम 34वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप सिमडेगा झारखंड में 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ी साथ में अपना आधार कार्ड, व जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी लेकर समय पर पहुँचे। प्रत्येक खिलाड़ी का जन्म दो अक्तूबर 2010 के बाद का होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें