फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्वस्व त्याग कर शिक्षक बच्चों का बनाता है भविष्य ः डॉ. गुप्ता

Sat, 07 Sep 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका ने शुक्रवार को शिशु निकेतन स्कूल भूना में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शाखा चीका के अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद समाज के सर्वांगीण विकास में निरंतर अपना योगदान दे रहा है। संस्कार कार्यक्रम के माध्यम से समाज उत्थान व बच्चों के भविष्य का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपना सर्वस्व त्याग कर बच्चों को अच्छा नागरिक बनाता हैं।

प्रेम सिंह पूनिया ने कहा कि असल में शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है।

मुरारी लाल गुप्ता ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार पर भी ध्यान देने को प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के सर्वोच्च 10 बच्चों व 10 अध्यापकों को भाविप की तरफ से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने गुरुओं के सम्मान स्वरूप उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए व उनकी महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर शर्मा ने आए हुए सदस्यों का स्वागत किया व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस मौके पर गौरव गोयल, मुरारी लाल गुप्ता, नेत्रपाल शर्मा, डॉ दिनेश कौशिक, तरसेम शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें