फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

Sat, 17 Feb 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडस ग्रुप की ओर से संचालित इंडस पब्लिक स्कूल में खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर किया। सबको मंत्रमुग्ध करने वाले स्वागत गीत एवं बैंड की मधुर ध्वनि ने सबका मन मोह लिया।

तत्पश्चात गणेश प्रस्तुति और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को उपहार स्वरूप ट्रेक सूट व छात्रवृति देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी कोच को भी फूल मालाएं पहनाकर एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। सभी कोच को उनके लगातार अथक परिश्रम, सतत अभ्यास व सही समय पर मार्ग दर्शन के लिए स्मृति के रुप में प्रशंसा चिह्न दिए। प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के समारोह का उद्देश्य छात्रों में कर्तव्य बोध की भावना को जागृत करना है। अभिषेक सहारण ने खेलों को शिक्षा का अंग बताते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अहम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं नेतृत्व की भावना विकसित करती हैं। अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर इंडस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक सहारण, प्रधानाचार्या तनु पूनिया, बॉक्सिंग कोच राजिंदर सिंह, बास्केटबॉल कोच अजय, स्केटिंग कोच दीपक कौशिक व कराटे कोच दीपक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें