फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जंबूरी में भाग लेकर देश का बढ़ाया मान

Sun, 13 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इस वर्ष 25वीं विश्व स्काउट जंबूरी दक्षिण कोरिया ने आयोजित की। इस जंबूरी में प्रदेश से भीष्म ओपन ग्रुप कैथल के पांच सदस्य राजीव शर्मा, तेजेंद्र दीप, आदित्य, माणिक गिरधर व चैतन्य शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


सदस्यों ने बताया कि जंबूरी स्थल में प्रतिभागी देशों को एक निश्चित स्थान दिया गया, जहां पर वो अपनी संस्कृति, खान-पान, रिती रिवाज और स्काउटिंग गतिविधियों को प्रदर्शित कर सकते हैं। भारतीय दल के सदस्यों ने भारतीय वेशभूषा में आने वाले सभी मेहमानों का अपनी संस्कृति के अनुरूप माथे पर टीका लगाकर और अपने विभिन्न प्रदेशों की मिठाई, नमकीन व अन्य वस्तुएं खिलाकर स्वागत किया।

इसके अलावा मेहंदी लगाने का भी विशेष प्रबंध था, आने वाले सभी विदेशी मेहमान हर कार्यक्रम में रुचि ले रहे थे। हम सभी विभिन्न प्रदेशों से न होकर एक भारतीय की पहचान थे। वहां हमने विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं तथा साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने देश का तथा अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें