फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टैबलेट से बच्चों को दिया जा रहा गृहकार्य

Thu, 09 Jan 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदान किए टैबलेट्स के माध्यम से पाल सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक अध्ययन और विज्ञान विषयों के वीडियो कंटेंट दिखाए जाते हैं।

साथ ही डायग्नोस्टिक टेस्ट करते हैं। इसके बाद संबंधित शिक्षक टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को गृहकार्य प्रदान करते हैं। कंटेंट पूर्ण रूप से समझ ना आने पर टैबलेट पर ही उपचारात्मक शिक्षण का भी टैबलेट पर प्रावधान है। यह जानकारी जिला ई-अधिगम नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार बालियान दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षक विद्यार्थियों की साप्ताहिक प्रोग्रेस रिपोर्ट को टैब के माध्यम से ही मॉनिटर करते हैं। इस प्रकार से ई-अधिगम कार्यक्रम के अंतर्गत एक मिश्रित दृष्टिकोण से शिक्षण-अधिगम का कार्य किया जाता है। बताया कि शिक्षा विभाग ने ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत होने वाली सभी गतिविधियों का साप्ताहिक रिकॉर्ड पाल डैश बोर्ड र दर्ज किया जाता है। इसमें शिक्षक व विद्यार्थियों की ओर से एक सप्ताह में पाल एप का कितना प्रयोग किया है। शिक्षकों की ओर से कितने गृहकार्य दिए गए और विद्यार्थियों की ओर से कितने गृहकार्य किए गए, तथा एक सप्ताह में विद्यार्थियों ने कितने उपचारात्मक टेस्ट किए। इसी अनुसार ही किसी शिक्षक या विद्यार्थी को ई-अधिगम उपाधि प्रदान की जाती है।

शीतकालीन अवकाश के दौरान सभी राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी संबंधित विद्यार्थियों व माता-पिता को कार्यक्रम के बारे में अवगत करवा रहे हैं ताकि प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा ले सकें। जिला ई-अधिगम नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि जिला कैथल में ई-अधिगम बोनांजा कार्यक्रम का आयोजन चौथी बार किया जा रहा है।
विज्ञापन


खंड व जिला स्तर पर टॉप आने वाले 10 विद्यार्थियों एवं पांच शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। अबकी बार ई-अधिगम बोनांजा कार्यक्रम में कम से कम योग्यता के लिए विद्यार्थियों व शिक्षकों की ओर से ई-अधिगम बोनांजा के तीनों सप्ताह में ई-अधिगम उपाधि प्राप्त करना जरूरी है। प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी कैथल की ओर से ई-सर्टिफिकेट भी जारी किए जाएंगे।

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें