संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सौंगल गांव स्थित वानखेडे़ क्रिकेट स्टेडियम में बाबा मुकुट नाथ कमेटी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 38 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 35 टीमों को अयोग्य घोषित कर दिया था। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर चौचड़ा की टीम रही। पाई गांव की टीम उपविजेता बनी।
क्वार्टर फाइनल में मैच में कुतबपुर की टीम ने दयोहरा को हराया। कुतुबपुर ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। कुतबपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 51 रन बनाए। लखविंदर ने गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए।
इसी प्रकार से बुमराह ने दो ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए। दयोहरा गांव की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 बाल पर 28 रन बनाए। पांच गेंद शेष रहते हुए कुतबपुर की टीम ने यह मैच जीत लिया। इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 15 हजार रुपये व दूसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये था।