ठाकुर जी व राधा रानी के साथ होली खेलती महिलाएं
- फोटो : 1
कलायत। महिलाओं ने ठाकुर जी व राधा रानी के साथ होली खेली। क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारी लेकर गलियों में निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग लगाकर मस्ती करते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, होली का रंग और भी गहरा होता गया। युवाओं की टोलियां रंग और गुलाल के साथ डीजे की धुन पर झूमती दिखाई दीं। वहीं रंगोत्सव के दौरान बच्चों ने भी खूब मस्ती की। हाथों में पिचकारी और रंग भरे गुब्बारे लेकर उन्होंने राहगीरों को निशाना बनाया और होली के गीतों पर झूमते हुए त्योहार का आनंद लिया।
ठाकुर जी व राधा रानी के साथ होली खेलती महिलाएं- फोटो : 1