फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज गोपिन ने घेर लिये हैं कुंवर कन्हैया, घेर लई है गली रंगीली...

Tue, 22 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने जमकर रंगों-गुलाल उड़ाया। बरसाने की ब्रज गोपिन ने घेर लिये हैं कुंवर कन्हैया, घेर लई है गली रंगीली, छाय रही है छटा छबीली, श्याम गुलाल उड़ाये जैसे गानों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। कैथल के श्री हनुमान अग्रसेन सदन के हाल में रविवार आयोजित कार्यक्रम में अद्भुत प्रेम और उल्लास का माहौल था। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान अनिल शोरेवाला एवं नरेंद्र जिप्पी शोरेवाला रहे। कार्यक्रम में ऐसा दृश्य था कि मानो राधा रानी के गांव बरसाने में पांच हजार वर्ष पुरानी राधा-कृष्ण के अद्भुत प्रेम की लीला साकार होने को आतुर थी। घर-घर में नई नवेली दुल्हनें सोलह शृंगार कर हाथ में लाठियां लिए थीं, इधर गवान श्रीकृष्ण के गांव नंदगांव से आए हुरियारे लाड़ली का आशीर्वाद लेकर इन हुरियारिनों की प्रेम पगी लठ मार होली को जीने के लिए उत्साहित थे। लठ मार होली के रंग में हर कोई रंगा हुआ नजर आया।
विज्ञापन


हर कोई अपनी मस्ती में झूम गाकर फूलों की होली खेल रहा था। कृष्ण कृपा सेवा समिति के संकीर्तन संचालक रामकृष्ण अरोड़ा व महासचिव सुजीत कपूर ने बताया कि ब्रज के बरसाना गांव में होली एक अलग तरह से खेली जाती है। जिसे लठ मार होली कहते हैं। ऐसी ही होली का आनंद कैथल वासियों ने लिया। संगठन सचिव सुषम कपूर ने बताया कि संकीर्तन मंडल ने कान्हा बरसाने में आई जइयो बुलाए गई राधा प्यारी, फाग खेलन आए हैं नटवर नंद किशोर और 'उड़त गुलाल लाल भए बदरा जैसे भजनों से सभी को राधा-कृष्ण की भक्ति से जोड़े रखा। इस अवसर पर रूपम, अधिवक्ता दिनेश पाठक, डा. इंद्र, सतीश राजपाल, सुरेंद्र कत्याल, रोहन कत्याल, अजय भंजाना, रोशन सैनी, राजेंद्र बल्ली, विश्वनाथ शर्मा, रामकृष्ण अरोड़ा, सुजीत कपूर, भारत भूषण, रामलाल कालरा, राजेश शर्मा, शिव गर्ग, सुनील खुराना, पारस गाबा आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें