फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में बैनर और तख्तियां थामे बच्चे बोले : प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ

विज्ञापन
स्कूली बच्चे स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते हुए।
विज्ञापन
कैथल। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रैली के माध्यम से स्कूली बच्चों ने आमजन को प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने की अपील की। श्री सैन विद्या मंदिर के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने इस अभियान में मुख्य भूमिका निभाई। रैली का शुभारंभ गीता भवन मंदिर से हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कमेटी चौक पर जाकर संपन्न हुई। हाथों में बैनर और तख्तियां थामे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन

रैली के दौरान बच्चों ने प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ और हम सब ने यह ठाना है, कैथल को स्वच्छ बनाना है जैसे ओजस्वी नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। स्वच्छ भारत मिशन की आईसी एक्सपर्ट भारती मलिक ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के घातक परिणामों के प्रति लोगों को सचेत करना था। बच्चों ने दुकानदारों और राहगीरों को प्लास्टिक की थैलियों का त्याग कर कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने का संदेश दिया। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की भागीदारी सुनिश्चित करने और नागरिकों की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। रैली के समापन पर बच्चों ने शपथ ली कि वे न केवल स्वयं प्लास्टिक का बहिष्कार करेंगे, बल्कि अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें