फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने उड़ाया रेलवे फाटक

Sat, 13 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रक चालक ने शुक्रवार रात  करनाल रोड पर लघु सचिवालय के पास स्थित रेलवे फाटक को टक्कर मार दी जिस कारण फाटक का लोहे का पिलर टूट गया। साथ ही दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेन का समय न होने के कारण यहां बड़ा हादसा होने से बच गया। पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं लेकिन रेलवे ने अब तक फाटक को चौड़ा करने का काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


गेट मैन जगमोहन ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक ट्रक चालक ने रेलवे फाटक के पिलर में टक्कर मार दी जिस कारण पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही दीवार भी टूट गई। उनका ड्यूटी कक्ष मुश्किल से बचा। बाद में आरपीएफ को सूचना दी गई। आरपीएफ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को काबू कर लिया।

आरपीएफ के इंस्पेक्टर जीवी जोशी ने बताया कि गेट की बगल में लगाए गए पिलर को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन


इस फाटक को रेलवे द्वारा लोगों की मांग पर चौड़ा किया जा चुका है। आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट भी बना दिए गए हैं लेकिन इनकी शुरुआत नहीं की जा रही जिस कारण यहां अकसर हादसे होते हैं। ट्रेन गुजरने के समय यहां जाम की स्थिति रहती है। यदि शुक्रवार रात को भी ट्रक चालक द्वारा मारी गई टक्कर के दौरान ट्रेन का समय होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। शहर के लोगों ने मांग की कि इस फाटक को चौड़ा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें