फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर काबू

Wed, 18 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। एक माह पहले इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में अपराध शाखा-2 की टीम ने एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैथल के गांव जडौला निवासी रोबिन उर्फ गोंदू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पर कैथल और कुरुक्षेत्र में चोरी, छीनाझपटी व मारपीट सहित कुल नौ आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

इस तरह दी थी धमकी: कुरुक्षेत्र निवासी आकाश सिंह ने 13 जून को थाना कृष्णा गेट में शिकायत दी थी कि वह शहर में इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर चला रहे हैं। 15 मई को उनके पास एक अज्ञात व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि अगर सही सलामत रहना है तो खर्चा देना होगा। साथ में एक करोड़ रुपये की मांग की। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में केस दर्ज कर जांच अपराध शाखा-2 को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, लखन सिंह, मुख्य सिपाही गुरमेज, ललित कुमार, नरेश कुमार व प्रदीप कुमार की टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी रोबिन को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी रोबिन उर्फ गोंदू के खिलाफ कैथल में चोरी के पांच और कुरुक्षेत्र में छीनाझपटी, मारपीट व जेल अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें