फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हॉकी में हिसार की टीम को स्वर्ण, कैथल को मिला रजत पदक

Thu, 27 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हाबड़ी के हॉकी स्टेडियम में 22 मार्च से चल रही 40वीं राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में हिसार की टीम ने कैथल को हराकर चैंपियनशिप जीतकर स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की शीर्ष हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया था। कैथल की टीम ने अपने शानदार खेल कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया और रजत पदक प्राप्त किया।

कोच सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पांचवे दिन कैथल की टीम ने फाइनल मुकाबले में हिसार की टीम के खिलाफ मैदान में जोरदार संघर्ष किया। दोनों टीमों के बीच खेल का स्तर काफी ऊंचा रहा, लेकिन अंत में हिसार की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। इस तरह कैथल की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


कोच ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता के दौरान कैथल की टीम ने बेहतरीन समन्वय और खेल भावना का परिचय दिया। हर मैच में खिलाडिय़ों ने आत्मविश्वास और जुनून के साथ मैदान पर कदम रखा। टीम ने सेमीफाइनल तक के सफर में कई चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी टीमों को एकतरफा अंदाज में हराया।

खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे टीम का मनोबल लगातार ऊंचा बना रहा। फाइनल मुकाबले में भी कैथल के खिलाड़ियों ने हिसार की टीम को कड़ी टक्कर दी। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। अंतिम क्षणों में हिसार की टीम ने बढ़त बना ली और कैथल की टीम को 2-1 से पराजित किया।

इससे पूर्व मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबलों हिसार की टीम ने सोनीपत को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। इसी प्रकार कैथल ने जींद की टीम को 2-1 से पराजित कर दिया फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन अंतिम मुकाबले में कैथल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि कैथल की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है। गांववासियों और खेल प्रेमियों ने टीम के खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कोच सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत से दूसरा स्थान मिला। उन्होंने कहा कि आगामी प्रतियोगिताओं में कैथल की टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी और स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेगी। इस शानदार उपलब्धि ने कैथल के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया है, जिससे जिले में हॉकी जैसे खेलों को और भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें