फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हिंदू सम्मेलन 22 को, समितियों ने संभाली जिम्मेदारी

Fri, 13 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अनाज मंडी में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस संबंध में साईं धर्मशाला में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा और अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न समितियों को सौंपे गए दायित्वों की पुष्टि की गई।
बैठक में संयोजक विजेंद्र सहारण कौलखा, महिला समिति अध्यक्ष सुमन राणा और प्रचार समिति अध्यक्ष राजु कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को भव्य, सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी समितियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रचार-प्रसार अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सम्मेलन का आमंत्रण पहुंच सके। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अलग से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर हवन सामग्री वितरित कर रहे हैं और सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।
संयोजक विजेंद्र सहारण ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कपिल मुनि मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ से होगी। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा कपिल मुनि मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अनाज मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

बैठक में मंच व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग तथा सुरक्षा प्रबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन स्थल पर अनुशासन और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सभी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें