संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी सुशील कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
एडीसी ने कहा कि बिजली, पेयजल और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निपटारा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने परिवादियों की शिकायतें विस्तार से सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही छत के नीचे निवारण करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।