फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को जोड़ने वाली भाषा है हिंदी

Thu, 15 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में कविता पाठ करता प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिंदी दिवस के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आरकेएसडी सांयकालीन सत्र में हिन्दी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रोफेसर बीबी भारद्वाज, प्रिंसिपल डा. हरिंद्र गुप्ता, मधु गोयल, रेनु कंसल, प्रोफेसर मोहित बिंदलिश, मनोज बंसल, श्वेता गुप्ता, डा. सुदेश बंसल, अजय मित्तल, सुरेन्द्र तंवर, संयोगिता शर्मा, ईला गुप्ता, कमल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


राधा कृष्ण स्कूल में मनाया हिन्दी दिवस
राधा कृष्ण स्कूल में हिन्दी दिवस पर सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में करिश्मा, रितिका, हिमांशी, आरती, साक्षी ने भाग लिया। विद्यालय के प्रिंसिपल लाभ सिंह लैलर ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उधर, डा. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आज हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी और पत्रकारिता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता डा. नमिता ढाका ने की।
विज्ञापन


ढांड में कई जगह कार्यक्रम
हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला से बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में हरियाणा स्वर्ण जयंती और हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डा. बलबीर सिंह ने की। हिंदी विभागाध्यक्ष डा. ऋषिपाल ने मंच संचालन करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।

हिंदी देश को जोडने वाली भाषा है: डा. दिनेश
जाट बीएड कालेज में हिंदी दिवस का आयोजन हुआ। प्राचार्य डा. दिनेश ढिल्लो ने बतौर मुख्यातिथि कालेज के छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस की बधाई दी और अपने संदेश में कहा हिंदी भाषा देश को जोडने वाली भाषा है। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्यों में राजेश ढुल, प्रवीण मलिक, प्रभजोत कौर, डा. राजेश बनवाला, राजेश धारीवाल, सुरेंद्र, सिकंदर, शीला, सरोज, बलवान, ऋषि व ममता रानी भी मौजूद रहे।

जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में प्राचार्य जेएस चहल की अध्यक्षता में हिंदी दिवस पर आयोजित अंतर सदन प्रतियोगिता में बच्चों ने ङ्क्षहदी भाषा के महत्व पर कविताओं व भाषणों के माध्यम से प्रकाश डाला।

जाट डिग्री कालेज की लाइब्रेरी हाल में आयोजित ङ्क्षहदी दिवस में कविता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कालेज की प्राचार्य के.के. अग्रवाल द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने कविताओं के माध्यम से हिंदी के प्रचार प्रसार का संदेश दिया।
जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य फूल सिंह मान ने हिंदी दिवस की महत्ता बताई।

आईजी कालेज में भी हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया।
हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं न कविता और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधान पीयूष चौधरी, प्रधानाचार्य प्रियंका चौधरी ने बच्चों को संबोधित किया।

ग्रीन फील्ड्स स्कूल ने मनाया हिंदी दिवस
ग्रीन फील्ड्स स्कूल की प्रिंसिपल प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने हिंदी दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी हिंदी जानने वाला व्यक्ति ही आसानी से बहुत अच्छी अंग्रेजी जान सकता है।

राजौंद में कई जगह कार्यक्रम
 हिन्दी दिवस पर विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालू में कविता गायन भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल संचालक सतबीर बिढ़ान ने इन बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया।
सरस्वती स्कूल रोहेड़ा में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य आर के देशवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आदर्श वरिष्ठ विद्यालय जाखौली मे हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, दोहा गायन, कविता गायन व सुलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जितेन्द्र गंभीर ने की।

सीवन में कई जगह कार्यक्रम
भारत विकास परिषद शाखा सीवन द्वारा सांस्कृतिक पखवाड़े के तहत सीवन के प्राथमिक स्कूल नजदीक सरकारी अस्पताल में हिंदी दिवस के अवसर पर रंगोंली, मेंहदी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला सहभागिता प्रमुख शीला गोयल, पूर्व प्रमुख ममता सरदाना, ममतेश रत्न, राज बाला गर्ग, कुसुम बंसल, नीलम सैनी, मीनू मुंजाल, उषा मिड्ढा, सीवन शाखा के प्रधान डा. बहादुर सिंह मदान, सुरेंद्र सरदाना, मोहित बंसल, महेंद्र मुंजाल, गौरव गोयल, अशोक गोयल, सूरज तनेजा, गौरव वधवा  उपस्थित रहे। आई प्ले आई लर्न स्कूल में हिन्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैली मुंजाल ने बच्चों को हिन्दी के महत्व के बारे में बताया। उप प्रधानाचार्या रमनीक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें